Friday, October 18, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

पीएम मोदी बने भाजपा के पहले सक्रिय सदस्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के पहले सक्रिय सदस्य बने और साथ ही उन्होंने पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और इस अभियान के संयोजक महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में सक्रिय सदस्यता ली। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिये खुद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, सक्रिय सदस्यता अभियान के द्वारा सक्रिय कार्यकर्ता बनाने की अनूठी पहल! मुझे बहुत गर्व है कि आज पार्टी कार्यकर्ता के रूप में मैं बीजेपी 4 इंडिया का पहला सक्रिय सदस्य बना और इस अभियान की शुरुआत की। सक्रिय सदस्यता अभियान से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को देश के लिए काम करने की नई ऊर्जा मिलेगी। सक्रिय सदस्य बनने पर ही आपको मंडल, जिला और राष्ट्रीय स्तर पर सेवा का अवसर मिलने वाला है। उन्होंने कहा, देशभर के कार्यकर्ताओं से मैं यह आह्वान करता हूं कि वे भी भाजपा के सक्रिय सदस्य बनें और इस अभियान को सशक्त करें। गौरतलब है, पार्टी का सक्रिय सदस्य होने के लिए एक कार्यकर्ता को एक बूथ या विधानसभा सीट पर 50 सदस्यों को पंजीकृत करना होता है। पार्टी हर छह साल में भाजपा सदस्यता अभियान चलाती है।

Popular Articles