Saturday, July 5, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

पीएम मोदी की भाजपा शासित राज्यों के सीएम के साथ बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के साथ कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। रविवार को भी पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा भी शामिल हुए। यह बैठक केंद्रीय बजट पेश किए जाने के मद्देनजर हो रही है। जिसमें विपक्ष ने केंद्र सरकार पर बिहार और आंध्र प्रदेश को छोड़कर अन्य सभी राज्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली बैठक है। लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, क्योंकि पार्टी ने संसद के निचले सदन में अपना बहुमत खो दिया।

Popular Articles