Sunday, February 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पीएम मोदी कर रहे हैं ब्रुनेई और सिंगापुर का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ब्रुनेई और सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय में सचिव-पूर्व जयदीप मजूमदार ने सोमवार को बताया, प्रधानमंत्री ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया के निमंत्रण पर 3 और 4 सितंबर को ब्रुनेई की यात्रा पर होंगे। उन्होंने कहा कि यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ब्रुनेई की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी।पीएम मोदी ब्रुनेई के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे और ब्रुनेई के साथ सहयोग के नये क्षेत्रों के अवसर भी तलाशेंगे। भारत ब्रुनेई के साथ मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध साझा करता है और इनमें रक्षा, व्यापार और निवेश, ऊर्जा, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण, संस्कृति और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ब्रुनेई भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत के लिए उसके दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण साझीदार है।अपने दौरे के दूसरे चरण में, पीएम मोदी सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर 4 और 5 सितंबर को सिंगापुर की यात्रा करेंगे। दोनों नेता भारत-सिंगापुर रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे। सिंगापुर आसियान में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार है और यह प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का प्रमुख स्रोत है।

Popular Articles