Wednesday, July 2, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

पाकिस्तान में घुसकर PM मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक करके भारत को सुरक्षित बनाया : अमित शाह

पूर्व हो या पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण, देश का माहौल बताता है कि हमें 400 सीटें मिलेंगी। यह कहना है केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का। गुरुवार को अहमदाबाद में एक रोड शो को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार दक्षिण भारत में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। शाह ने दावा किया कि पार्टी गुजरात में सभी 26 सीटों पर बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी। रोड शो में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान के अंदर घुसकर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक करके भारत को सुरक्षित बनाया है।  उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश को सुरक्षित करने के लिए काम किया। सोनिया गांधी-मनमोहन सिंह सरकार में, कोई भी पाकिस्तान से देश में घुस आता था और बम विस्फोट कर देता था। आतंकवादियों ने उरी (2016) और पुलवामा (2019) में हमला किया लेकिन उन्हें नहीं पता था कि अब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री नहीं हैं, बल्कि नरेंद्र मोदी हैं। कुछ ही दिनों के अंदर हमने पाकिस्तान के अंदर जाकर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक की। पीएम मोदी देश को समृद्ध बनाने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं। पीएम मोदी 10 साल में देश की अर्थव्यवस्था को 11वें से पांचवें नंबर पर ले आए। वह अपने तीसरे कार्यकाल में इसे दुनिया में तीसरे नंबर ले आएंगे।

Popular Articles