Top 5 This Week

Related Posts

पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला, हालत गंभीर; पति हिरासत में

हल्द्वानी। घरेलू विवाद देवला तल्ला में उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
गोला पार के देवला तल्ला निवासी महेंद्र रावत का अपनी पत्नी नीलम रावत से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर महेंद्र ने लाठी-डंडों से नीलम की जमकर पिटाई कर दी। महिला के गंभीर रूप से घायल होने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घटना की सूचना काठगोदाम थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान और खेड़ा चौकी प्रभारी खष्टी बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल नीलम को तत्काल उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने महेंद्र रावत को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

बताया जा रहा है कि नीलम महेंद्र की दूसरी पत्नी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मारपीट के कारणों के साथ ही घटना के अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

Popular Articles