Thursday, February 19, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पंचायत चुनाव: प्रधान पदों के अधिकांश नतीजे घोषित, जिला पंचायत की मतगणना आज भी जारी

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में प्रधान पदों के लगभग सभी नतीजे देर रात तक घोषित कर दिए गए, जबकि जिला पंचायत सदस्य पदों की मतगणना अभी भी जारी है। कई जिलों में भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया, वहीं निर्दलीय और बागी उम्मीदवारों ने भी दमखम दिखाया।

रुद्रप्रयाग: सभी 18 सीटों पर नतीजे घोषित

रुद्रप्रयाग जनपद में जिला पंचायत की 18 में से सभी सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें से 9 सीटों पर महिलाओं ने जीत दर्ज कर सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।

जीतने वाली प्रमुख महिला प्रत्याशी:

  • कंडाली: निर्मला बहुगुणा
  • सुमाड़ी: किरण नौटियाल
  • सिल्लाबामण गांव: विमला देवी
  • भीरी: किरण देवी
  • खांकरा: पूनम देवी
  • कालीमठ: सरोज देवी
  • स्यूर: ऋतु आलोक नेगी
  • परकंडी: प्रीति देवी
  • बजीरा: विमला देवी

राजनीतिक समीकरण:

  • भाजपा समर्थित: 5
  • कांग्रेस समर्थित: 3
  • निर्दलीय: 5

अन्य जिलों का रुझान और परिणाम:

देहरादून (कुल 30 सीटें, 7 घोषित):

  • भाजपा समर्थित: 6
  • कांग्रेस समर्थित: 1
  • निर्दलीय: 0

उत्तरकाशी (15 सीटें, 5 घोषित):

  • भाजपा समर्थित: 5
  • कांग्रेस समर्थित: 0
  • निर्दलीय: 0

पौड़ी (38 सीटें, 6 घोषित):

  • भाजपा समर्थित: 3
  • कांग्रेस समर्थित: 3
  • निर्दलीय: 0

टिहरी (45 सीटें, 17 घोषित):

  • भाजपा समर्थित: 3
  • कांग्रेस समर्थित: 6
  • निर्दलीय: 8
    (दो भाजपा समर्थित प्रत्याशी पूर्व में निर्विरोध विजयी)

चमोली (26 सीटें):

  • मतगणना जारी, अब तक कोई परिणाम घोषित नहीं

पंचायत चुनावों में एक बार फिर स्थानीय मुद्दे और व्यक्तिगत छवि प्रमुख फैक्टर बनकर उभरे हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों की मजबूत मौजूदगी कई जगहों पर दलों के समीकरण बिगाड़ रही है। अब सभी की नजरें जिला पंचायत के बचे हुए नतीजों पर टिकी हैं, जिनके आज शाम तक आने की संभावना है।

Popular Articles