Friday, February 13, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नोएडा एयरपोर्ट पर आज पहली बार उतरेगा विमान

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) पर कल विमान उड़ाने का ट्रायल होगा। सोमवार सुबह 11 बजे ट्रायल का समय रखा गया है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का विमान नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेगा।

इसे पहले विमान डेढ़ से दो घंटे एयरपोर्ट के आसपास उड़ान भी भरेगा। इस दौरान जो डाटा एकत्रित किया जाएगा उसके विश्लेषण के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) को उपलब्ध कराया जाएगा।

15 दिसंबर तक ट्रायल की प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके बाद एयरपोर्ट से कामर्शियल सेवा शुरू करने के लिए डीजीसीए में एरोड्रम के लाइसेंस के लिए आवेदन किया जाएगा।

 

Popular Articles