Wednesday, March 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नेतन्याहू और पुतिन के बाद अब इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई, लिखा- ‘सेल्फी वाला मैसेज’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दुनियाभर के शीर्ष नेताओं से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बाद अब इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मेलोनी ने सोशल मीडिया पर बधाई संदेश साझा करते हुए इसे खास अंदाज में पेश किया।

‘सेल्फी वाला मैसेज’
मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ खींची गई सेल्फी को साझा करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरे फ्रेंड नरेंद्र मोदी… फ्रॉम योर सेल्फी पार्टनर।” उनके इस अनोखे अंदाज ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। उल्लेखनीय है कि कई अंतरराष्ट्रीय बैठकों और सम्मेलनों के दौरान मोदी और मेलोनी की दोस्ताना झलक सामने आती रही है।

दुनियाभर से शुभकामनाओं की बाढ़
इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए भारत-इजरायल की गहरी मित्रता का उल्लेख किया था। वहीं रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भी फोन कर पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

भारत की वैश्विक साख का संकेत
मोदी को लगातार मिल रही अंतरराष्ट्रीय शुभकामनाएं इस बात का संकेत हैं कि वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका और प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता केवल देश तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय नेताओं के बीच भी वह एक मजबूत और विश्वसनीय साझेदार के रूप में देखे जाते हैं।

Popular Articles