Top 5 This Week

Related Posts

नूर खान एयरबेस पर मरम्मत शुरू

ऑपरेशन सिंदूर में भारत के हमले से तबाह हुए नूर खान एयरबेस की पाकिस्तान ने मरम्मत शुरू कर दी है। ताज़ा सैटेलाइट तस्वीरों में इस्लामाबाद से 25 किमी दूर स्थित इस एयरबेस पर नए निर्माण कार्य दिखाई दे रहे हैं।

10 मई 2025 को भारत ने मिसाइल हमले में इस एयरबेस को निशाना बनाया था। इस दौरान एक ड्रोन कमांड सेंटर पूरी तरह नष्ट हो गया और कई प्रतिष्ठानों को गंभीर क्षति पहुँची। पाकिस्तान का डिफेंस सिस्टम इस हमले को रोकने में विफल साबित हुआ।

17 मई तक मलबा हटा दिया गया था, और 3 सितंबर की तस्वीरों में वहाँ नई दीवारें और निर्माण कार्य शुरू होते देखे गए।
विशेषज्ञों के अनुसार, हमले में भारत ने संभवतः ब्रह्मोस और SCALP जैसी मिसाइलों का इस्तेमाल किया था।

Popular Articles