Top 5 This Week

Related Posts

निगम-निकायों और स्वायत्तशासी संस्थाओं के कर्मचारियों को 11% महंगाई भत्ता, एक जनवरी से मिलेगा लाभ

देहरादून। राज्य सरकार ने निगम, निकायों और स्वायत्तशासी संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों को राहत देते हुए 11 प्रतिशत महंगाई भत्ते (DA) की बढ़ोतरी का शासनादेश बुधवार को जारी कर दिया। शासनादेश के अनुसार, बढ़ी हुई दरें एक जनवरी 2025 से प्रभावी होंगी और कर्मचारियों को एरियर का भुगतान भी इसी आधार पर किया जाएगा।

जारी आदेश के मुताबिक, पांचवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 455 प्रतिशत से बढ़ाकर 466 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 246 प्रतिशत से बढ़ाकर 252 प्रतिशत कर दिया गया है।

महंगाई भत्ते में इस बढ़ोतरी का सीधा फायदा हजारों कर्मचारियों को मिलेगा। वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि एरियर भुगतान वेतन के साथ ही किया जाएगा।

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सचिव उद्योग का आभार व्यक्त किया है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी और प्रदेश महामंत्री नंदलाल जोशी ने कहा कि महंगाई के बढ़ते दबाव के बीच सरकार का यह कदम कर्मचारियों को बड़ी राहत देगा।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को पहले ही महंगाई भत्ते की बढ़ी दरें लागू कर चुकी है। उसी तर्ज पर अब राज्य सरकार ने निगम, निकायों और स्वायत्तशासी संस्थाओं के कर्मचारियों को भी यह लाभ प्रदान कर दिया है।

Popular Articles