Monday, December 22, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

निकी हेली और माइक पोम्पियो को नई सरकार में नहीं मिलेगा मंत्री पद

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने पूर्व राजदूत निक्की हेली और और पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पियो को उनकी नई सरकार में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किया है। दरअसल ट्रंप समर्थकों का कहना है कि माइक पोम्पियो ने चुनाव अभियान के दौरान पर्याप्त प्रचार नहीं किया और न ही उन्होंने प्रचार अभियान के दौरान मदद की।

डोनाल्ड ट्रंप (78 वर्षीय) को संयुक्त राज्य अमेरिका का 47वां राष्ट्रपति चुना गया है। उन्होंने 5 नवंबर को हुए चुनाव में 60 वर्षीय उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराया। पहले कार्यकाल में, ट्रम्प ने 20 जनवरी, 2017 से 20 जनवरी, 2021 तक 45वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। चुनाव नतीजों के बाद सभी की निगाहें ट्रंप प्रशासन की नई संभावित टीम पर टिकी हैं। रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की दावेदार रहीं निकी हेली के ट्रंप की नई सरकार में कोई अहम पद मिलने की संभावना था, लेकिन अब खुद ट्रंप ने इस संभावना को खारिज कर दिया है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर साझा एक पोस्ट में कहा, ‘मैं पूर्व राजदूत निक्की हेली या पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पियो को ट्रम्प प्रशासन में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं करूंगा।’ हालांकि ट्रंप ने दोनों नेताओं को पूर्व के कार्यकाल में उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि माइक पोम्पियो ने अपने पहले कार्यकाल में सीआईए निदेशक और विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया, जबकि हेली ने ट्रंप के राष्ट्रपति पद के पहले दो वर्षों में संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत के रूप में कार्य किया। निकी हेली साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर भी रह चुकी हैं। हालांकि रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की दावेदारी पेश करने वालों में माइक पोम्पियो और निकी हेली भी शामिल थी। ट्रंप ने अपने शपथ ग्रहण समारोह का पूरा इंतजाम करने के लिए एक समिति बनाने का भी एलान किया है। इस समिति की सह-अध्यक्षता ट्रंप के दोस्त स्टीव विटकॉफ और सीनेटर केली लोएफर करेंगी।

Popular Articles