उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं ने बारिश की परवाह किए बिना बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चरण में कुल 70% मतदान हुआ, जिसमें 74.50% महिलाएं और 65.50% पुरुष शामिल रहे। यह पहले चरण के 68% मतदान से अधिक है।
सोमवार सुबह 8 बजे से राज्य के 40 विकासखंडों के 4709 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ। कुल 21.57 लाख मतदाता इस चरण में पंजीकृत थे। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के बावजूद मतदान केंद्रों पर दिनभर भीड़ बनी रही, जबकि देहरादून और ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में भी उत्साहपूर्ण वोटिंग देखी गई।
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। पहले चरण के 17,829 और दूसरे चरण के 14,751 प्रत्याशियों की किस्मत अब मतपेटियों में बंद हो चुकी है। मतगणना 31 जुलाई को सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
🕒 समय के अनुसार मतदान प्रतिशत:
- सुबह 10 बजे: 42%
- दोपहर 12 बजे: 00%
- दोपहर 2 बजे: 95%
- शाम 4 बजे: 12%
- अंतिम मतदान प्रतिशत: 00%
📊 जिलावार मतदान प्रतिशत:
- ऊधमसिंह नगर: 26%
- देहरादून: 25%
- नैनीताल: 07%
- उत्तरकाशी: 96%
- चंपावत: 21%
- पौड़ी: 27%
- चमोली: 47%
- पिथौरागढ़: 90%
- टिहरी: 05%
- अल्मोड़ा: 20%