Top 5 This Week

Related Posts

दिल्ली से लेकर कन्याकुमारी तक पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस की उमंग

78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश की प्रमुख इमारतों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। बुधवार को दिल्ली के इंडिया गेट से लेकर कन्याकुमारी के समुद्र तट पर गांधी मंडपम तक तिरंगे की रोशनी में नहाए नजर आए। श्रीनगर के लाल चौक से लेकर अटारी-बाघा बॉर्डर पर इंडिया गेट की बिल्डिंग को तिरंगे रंग की रोशनी से जगमग किया गया है। तस्वीरों में देखिए देश में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे के रंगों से रोशन इमारतों की रंग-बिरंगी झलकियां… नंतनाग जिले में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इतिहास में पहली बार मार्तंड सूर्य मंदिर को तिरंगा झंडा की भव्य रोशनी से रोशन किया गया है।

Popular Articles