Top 5 This Week

Related Posts

दिल्ली में आज से 35 रुपये किलो मिलेगा प्याज, केंद्र सरकार ने शुरू की सस्ती बिक्री

नई दिल्ली। प्याज की बढ़ती कीमतों से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने दिल्ली में गुरुवार से प्याज की खुदरा बिक्री 35 रुपये प्रति किलो की दर से शुरू कर दी है। सरकार का यह कदम बाजार में बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने और आम उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

सरकार ने प्याज की उपलब्धता बढ़ाने के लिए अपने बफर स्टॉक से प्याज बाजार में उतारना शुरू किया है। दिल्ली में इसकी बिक्री एनसीसीएफ, नाफेड और केंद्रीय भंडार के माध्यम से की जाएगी। इसके अलावा मोबाइल वैन के जरिए भी उपभोक्ताओं तक सस्ता प्याज पहुंचाया जाएगा।

35 रुपये किलो की दर से बिक्री

सरकारी योजना के तहत एनसीसीएफ के 9 आउटलेट और 40 मोबाइल वैन, नाफेड के 13 आउटलेट और 50 मोबाइल वैन तथा करीब 100 केंद्रीय भंडार आउटलेट के माध्यम से प्याज उपलब्ध कराया जाएगा। सफाल के आउटलेट भी इस बिक्री व्यवस्था का हिस्सा होंगे।

‘कांदा एक्सप्रेस’ से पहुंचा प्याज

दिल्ली में प्याज की आपूर्ति बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के नासिक से ‘कांदा एक्सप्रेस’ के जरिए प्याज भेजा गया है। सरकार के अनुसार, करीब 800 टन प्याज दिल्ली पहुंचाया जा रहा है। रेल के जरिए बड़ी मात्रा में प्याज को कम समय में प्रमुख बाजारों तक पहुंचाने की योजना है।

कीमतों पर नियंत्रण की कोशिश

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में प्याज की कीमतों में तेजी देखी गई है। ऐसे में बफर स्टॉक से प्याज जारी करने का उद्देश्य बाजार में आपूर्ति बढ़ाकर कीमतों पर दबाव कम करना है। सरकार ने कहा है कि बाजार की स्थिति के आधार पर प्याज की बिक्री का दायरा और मात्रा आगे बढ़ाई जा सकती है।

सरकार के इस फैसले से दिल्ली के उपभोक्ताओं को बाजार की ऊंची कीमतों के मुकाबले कम दर पर प्याज उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Popular Articles