Friday, February 13, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

दिल्ली पुलिस के सामने पूछताछ के लिए पेश नहीं होंगे तेलंगाना सीएम

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से जुडे डीपफेक मामले से जुड़े तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी और चार अन्य नेताओं के कानूनी सलाहकार को दिल्ली पुलिस ने तलब किया था। उन्होंने दिल्ली पुलिस के सामने पेश होने के लिए कुछ समय मांगा है। वहीं आईएफएसओ झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें उन्हें 2 मई को हर हाल में उपस्थित होने को कहा गया है।  दिल्ली पुलिस एक फर्जी वीडियो प्रसार की जांच कर रही है। यह वीडियो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का है, जिसमें वे यह कह रहे हैं कि भाजपा आरक्षण के खिलाफ है। इसके बाद भाजपा ने इस वीडियो को फर्जी बताया। साथ ही यह आरोप भी लगाया कि दक्षिण राज्य के कई नेता इसे प्रसारित कर रहे हैं।  इसके बाद दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी समेत चार अन्य को फोरेंसिक जांच के लिए 1 मई को बुलाया था। जिसमें उनसे मोबाइल हैंडसेट और लैपटॉप भी मंगवाया गया था।

 

Popular Articles