Thursday, March 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

दही हांडी उत्सव में सीएम फडणवीस बोले– महायुति सरकार ने फोड़ा पाप का घड़ा

महाराष्ट्र में जन्माष्टमी पर्व पर शनिवार को गोविंदा उत्सव की धूम रही। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दक्षिण मुंबई के वरली स्थित जांबोरी मैदान में आयोजित परिवर्तन दही हांडी कार्यक्रम में भाग लेते हुए दही हांडी फोड़ी। इस अवसर पर उन्होंने परोक्ष रूप से शिवसेना (यूबीटी) पर निशाना साधते हुए कहा कि बीएमसी में इस बार बदलाव तय है। भाजपा नीत महायुति ने नगर निकाय को लूटने वालों के पाप का घड़ा फोड़ दिया है और विकास की नई हांडी शुरू की है। उल्लेखनीय है कि अविभाजित शिवसेना वर्ष 1997 से 2022 तक लगातार 25 वर्षों तक बीएमसी पर काबिज रही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। प्रदेशभर में दही हांडी के आयोजन हुए। जलगांव में एक अनोखे कार्यक्रम के तहत महिला गोविंदा पथकों ने दही हांडी उत्सव में हिस्सा लिया। जिले भर से आईं 11 टीमों ने इस आयोजन में भाग लिया और महिला शक्ति का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन किया।
हादसों ने बिगाड़ी खुशी

उत्सव के बीच मुंबई के मानखुर्द में बड़ा हादसा हो गया। दही हांडी बांधते समय गिरने से दो गोविंदाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घायल हुए। मृतकों में जगमोहन शिवकिरण चौधरी शामिल हैं। घायलों में से 15 को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Popular Articles