दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रीचो ह्यूनशुक्रवार शाम नई दिल्ली पहुंचे। यह उनका भारत का पहला दौरा है। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्तारणधीर जायसवालने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि भारत-दक्षिण कोरिया की विशेष रणनीतिक साझेदारी मजबूत और भविष्य की ओर अग्रसर है।
चो ह्यून ने भारत और दक्षिण कोरिया दोनों का स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मौके पर शुभकामनाएं दीं और कहा, “मैं भारत को दिल से बधाई देता हूं और दोनों देशों के बीच दोस्ती और सहयोग को और मजबूत करने की उम्मीद करता हूं।”भारत के विदेश मंत्रीएस. जयशंकरने भी चो ह्यून को दक्षिण कोरिया के स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी और भारत में उनके स्वागत के लिए उत्सुकता जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग की G7 समिट के दौरान की एक पुरानी तस्वीर भी साझा की।
कोरियाई दूतावास की खास पहल:
दिल्ली स्थित कोरियाई दूतावास ने भारत के स्वतंत्रता दिवस पर एक खास वीडियो जारी किया, जिसमें कोरियाई राजनयिकों ने हिंदी में भारतवासियों को शुभकामनाएं दीं। वीडियो में लिखा गया कि यह भारत के स्वतंत्रता दिवस पर कोरियाई दूतावास की ओर से विशेष संदेश है।





