Sunday, February 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

दक्षिण कोरिया की पूर्व प्रथम महिला किम कियॉन ही गिरफ्तार

दक्षिण कोरिया की पूर्व प्रथम महिला और पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल की पत्नी, किम कियॉन ही को गंभीर वित्तीय और राजनीतिक अपराधों के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। आरोपों में स्टॉक मैनिपुलेशन, चुनाव में हस्तक्षेप और रिश्वतखोरी शामिल हैं।

योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक, गिरफ्तारी विशेष अभियोजक मिन जूंग-की की टीम की जांच के बाद हुई। सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट मंजूर करते हुए कहा कि किम सबूतों से छेड़छाड़ कर सकती हैं।

मुख्य आरोप:

  • 2009-2012 के बीच डॉयच मोटर्स के शेयर मूल्य में हेरफेर
  • 2022 उपचुनाव और 2024 आम चुनावों में उम्मीदवार चयन में हस्तक्षेप
  • यूनिफिकेशन चर्च से महंगे उपहार लेना
  • हाईवे का अंतिम बिंदु बदलकर परिवार की जमीन को लाभ पहुंचाना
  • स्थानीय अपार्टमेंट प्रोजेक्ट में पक्षपात करना

कुल 16 आरोपों की जांच जारी है। पिछले सप्ताह पूछताछ में किम ने आरोपों से इनकार किया, लेकिन सार्वजनिक चिंता पर माफी मांगी।

राष्ट्रपति दंपत्ति पहली बार एक साथ जेल में

जुलाई में पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल को मार्शल लॉ लागू करने के असफल प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अब यह जोड़ा दक्षिण कोरिया का पहला पूर्व राष्ट्रपति दंपत्ति बन गया है, जो एक साथ जेल में है।
किम को सियोल सदर्न डिटेंशन सेंटर में रखा गया है, जबकि यून सुक योल सियोल डिटेंशन सेंटर में बंद हैं।

 

Popular Articles