उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान जारी है। दोपहर दो बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 41.95 दर्ज किया गया है। प्रदेश के 49 विकासखंडों में मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ और बारिश के बावजूद मतदाता पोलिंग बूथों तक पहुंच रहे हैं।
चुनाव में कुल 14,751 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस चरण में भी लोगों में खासा उत्साह देखा गया, हालांकि कुछ जगहों पर छिटपुट विवाद की भी सूचना मिली है।
उत्तरकाशी में धीमी गति से मतदान
उत्तरकाशी जिले में दोपहर 12 बजे तक 22.19% मतदान दर्ज किया गया।
- भटवाड़ी ब्लॉक: 23.67%
- डुंडा ब्लॉक: 21.09%
- चिन्यालीसौड़ ब्लॉक: 23.37%
जॉलीग्रांट में विवाद
राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़ोवाला, जॉलीग्रांट में उस समय विवाद खड़ा हो गया जब कुछ लोग चुनाव चिन्ह वाली पर्चियां पोलिंग बूथ के अंदर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। विवाद के बाद मौके पर सुरक्षा बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।
पौड़ी जनपद में शांतिपूर्ण मतदान, 12 बजे तक 30.7% वोटिंग
पौड़ी जिले के सभी सात विकासखंडों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। दोपहर 12 बजे तक 30.7% मतदान दर्ज किया गया।
पौड़ी जनपद के आंकड़े (08:00 से 12:00 बजे तक):
- कुल मतदाता: 1,95,681
- मतदान केंद्र: 548
विकासखंड | मतदान प्रतिशत (12 बजे तक) |
पौड़ी | 31.5% |
कोट | 33.6% |
कल्जीखाल | 27.0% |
द्वारीखाल | 31.2% |
दुगड्डा | 28.0% |
यमकेश्वर | 27.7% |
जयहरीखाल | 38.7% |
औसत मतदान | 30.7% |