Friday, February 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

त्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब प्रांगण में चिकित्सा शिविर का आयोजन

हल्द्वानी। हल्द्वानी प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब प्रांगण में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट द्वारा रिबन काटकर किया गया। शिविर में मरीजों द्वारा जाँच कराई गयी और चिकित्स्कों द्वारा उन्हें सलाह दी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनायें दी और कहाँ कि इस प्रकार के रचनात्मक कार्यों से समाज की सहभागिता बढ़ती है और प्रेस क्लब हल्द्वानी का यह सराहनीय प्रयास है। इस मौक़े पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने सभी को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनायें दी और कहाँ कि प्रेस क्लब का यह प्रयास सराहनीय है और हम सभी को जन सहभागिता के इस कार्यक्रम में सहयोग करना चाहिए। चिकित्सा शिविर में नगर आयुक्त रिचा सिंह, एस डी एम राहुल साह ने भी पहुंचकर सभी को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनायें दी गयी। प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय तलवार ने कहाँ कि प्रेस क्लब का यह प्रयास रहता है कि जन सहभागिता के कार्यक्रम हों और आम जन को कार्यक्रम का लाभ मिल सके। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रवि दुर्गापाल ने किया। इस मौके पर मुख्य संरक्षक कैलाश जोशी, तारा चंद्र गुर्रानी, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी, कोषाध्यक्ष अजय चौहान, एम हसनैन, अनुराग वर्मा, गोपाल जोशी, सुनील तलवार, नीरु भल्ला, किरन हसनैन, राहुल दरमवाल, सलीम खान, सरताज आलम आदि मौजूद रहें।

Popular Articles