Tuesday, July 29, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

ताइवान पर ड्रैगन की दोहरी रणनीति, ADIZ में घुसे 14 चीनी विमान; जवाब में ताइपे की कड़ी नजरबंदी

चीन और ताइवान के बीच जारी तनाव के बीच एक बार फिर चीन ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ की है। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने शनिवार सुबह बताया कि चीन के 14 लड़ाकू विमान, 5 नौसैनिक जहाज और 4 सरकारी जहाज ताइवान के आसपास देखे गए हैं। इनमें से 13 विमान ताइवान की हवाई मध्य रेखा को पार करके एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (ADIZ) में घुस आए थे। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि हमने स्थिति पर नजर रखी है और आवश्यक कदम उठाए हैं। बता दें कि इससे एक दिन पहले शुक्रवार को भी 11 चीनी विमान, 6 नौसैनिक जहाज़ और 3 सरकारी जहाज ताइवान के नजदीक देखे गए थे। उनमें से 7 विमानों ने ADIZ में घुसपैठ की थी।

हालांकि ताइवान ने चीन और वियतनाम के द्वारा जारी संयुक्त बयान पर भी आपत्ति जताई, जिसमें इस बयान में कहा गया कि ताइवान की स्वतंत्रता की मांग करने वाली कोई भी गतिविधि अलगाववादी मानी जाएगी। बता दें कि वियतनाम का यह बयान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की वियतनाम यात्रा के दौरान आया था।

वियतनाम और चीन के संयुक्त बयान पर ताइवान के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बयान तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने वाला है। ताइवान एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र है, जो चीन के अधीन नहीं है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) ने कभी ताइवान पर शासन नहीं किया है और ताइवान अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Popular Articles