Sunday, February 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ट्रेड डील पर भारत झुकेगा नहीं: ट्रंप प्रशासन ने माना भारतीय रुख ‘अड़ियल’

भारत और अमेरिका के बीच जारी टैरिफ और व्यापारिक तनातनी पर ट्रंप प्रशासन ने खुलकर स्वीकार किया है कि भारत किसी भी अंतरराष्ट्रीय दबाव में आकर फैसले लेने वाला देश नहीं है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट ने बुधवार को कहा कि भारत, अमेरिका के साथ चल रही व्यापार वार्ता में थोड़ा अड़ियल” रवैया अपना रहा है।

बेसेन्ट से जब भारत-अमेरिका ट्रेड डील की प्रगति पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया—

“यह थोड़ा मुश्किल लक्ष्य है, लेकिन हम अच्छे पोजिशन में हैं। जिन बड़े व्यापारिक सौदों पर अभी सहमति नहीं बनी, उनमें स्विट्जरलैंड और भारत शामिल हैं। भारत थोड़ा अड़ियल रहा है।”

उन्होंने बताया कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर और कानूनी टीमें इन सौदों को अंतिम रूप देने में लगी हैं।

टैरिफ विवाद ने बढ़ाई खाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारत पर 50% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, जिसमें से 25% टैरिफ सीधे भारत के रूस से तेल खरीदने से जोड़ा गया है। यह टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा।

यह फैसला ऐसे समय आया है, जब दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते की छठी दौर की बातचीत के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल 25 अगस्त को भारत आने वाला है।

भारतीय कूटनीति के आगे फीकी अमेरिकी सख्ती

विशेषज्ञ मानते हैं कि यह बयान अमेरिकी हताशा को दर्शाता है। भारत ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह राष्ट्रीय हितों के खिलाफ कोई समझौता नहीं करेगा। कूटनीतिक हलकों में इसे भारत की आत्मनिर्भर विदेश नीति और रणनीतिक स्वायत्तता का प्रमाण माना जा रहा है।

 

Popular Articles