Sunday, February 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ट्रूडो ने पीएम पद छोड़ने से किया इनकार

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपनी पार्टी के सांसदों की नाराजगी के बावजूद आगामी चुनाव में लिबरल पार्टी का नेतृत्व करने का फैसला किया है। दरअसल लिबरल पार्टी के कई सांसदों ने मांग की है कि जस्टिन ट्रूडो को आगामी चुनाव से पहले पद छोड़ देना चाहिए और अगला पीएम पद का चुनाव भी नहीं लड़ना चाहिए। सांसदों का मानना है कि ट्रूडो सरकार के खिलाफ लोगों में काफी नाराजगी है। हालांकि अब ट्रूडो ने साफ कर दिया है कि वह पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। ट्रूडो के इस एलान पर उनकी पार्टी के एक सांसद ने निराशा जाहिर की है। जस्टिन ट्रूडो से पत्रकारों ने पूछा था कि क्या वे 28 अक्तूबर के बाद भी पीएम पद पर बने रहेंगे? इस पर ट्रूडो ने साफ तौर पर कहा- हां। दरअसल लिबरल पार्टी के सांसदों ने पीएम पद छोड़ने पर फैसला करने के लिए जस्टिन ट्रूडो को 28 अक्तूबर तक का समय दिया है। गौरतलब है कि हालिया दो जिलों के चुनाव में भी लिबरल पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद पार्टी के भीतर ही ट्रूडो के नेतृत्व के खिलाफ आवाजें बुलंद होना शुरू हो गईं थी।

Popular Articles