Saturday, March 29, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका के लिए राजदूत के रूप में मीडिया आलोचक को किया नामित

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका के लिए नए राजदूत की घोषणा की है। उन्होंने दक्षिणपंथी मीडिया विश्लेषक और इस्राइल समर्थक टिप्पणीकार लियो ब्रेंट बोजेल-तृतीय को इस पद के लिए नामित किया है। अब बोजेल की नियुक्ति को सीनेट से मंजूरी की जरूरत होगी। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के संबंधों में तनाव चल रहा है। दोनों देशों के बीच इस्राइल-हमास युद्ध विवाद की मुख्य वजह है। दक्षिण अफ्रीका ने हाल ही में इस्राइल के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में मुकदमा दायर किया और उस पर गाजा में नरसंहार करने का आरोप लगाया, जिससे अमेरिका नाराज है। इसके अलावा, अमेरिका ने बीते शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के राजदूत इब्राहिम रसूल को देश छोड़ने का आदेश दिया था। उन्होंने ट्रंप सरकार और उनकी नीतियों की आलोचना के कारण ‘अवांछित व्यक्ति’ घोषित किया गया था। लियो ब्रेंट बोजेल-तृतीय एक कट्टर दक्षिणपंथी और इस्राइल समर्थक माने जाते हैं। वह मीडिया रिसर्च सेंटर और पेरेंट्स टेलीविजन काउंसिल जैसे कई मीडिया संगठनों के संस्थापक हैं। हालांकि, उनका नाम विवादों से जुड़ा रहा है। उनके बेटे लियो ब्रेंट बोजेल-चतुर्थ पर 2021 में कैपिटल हमले में शामिल होने का आरोप था और उन्हें चार साल की सजा हुई थी। बोजेल को इससे पहले ‘यूएस एजेंसी फॉर ग्लोबल मीडिया’ का प्रमुख बनाने की कोशिश हुई थी, लेकिन उनका नामांकन वापस ले लिया गया था।

इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दक्षिण अफ्रीका की नई जमीन अधिग्रहण नीति पर भी नाराजगी जताई थी। राष्ट्रपति ट्रंप ने आरोप लगाया था कि दक्षिण अफ्रीका में अल्पसंख्यक श्वेत आबादी को निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने इन दावों पूरी तरह से झूठा बताया है। इसके अलावा, ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर दक्षिण अफ्रीका को दी जाने वाली वित्तीय मदद भी रोक दी।

Popular Articles