Friday, February 13, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ट्रंप के टैरिफ लगाने के जवाब में कनाडा भी उठा सकता है सख्त कदम

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते महीने कनाडा पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने की बात कही थी। अब खबर आई है कि कनाडा की सरकार भी ट्रंप के ऐसे किसी कदम पर सख्त कदम उठा सकती है। दरअसल कनाडा के विभिन्न राज्यों के प्रीमियर्स (सीएम) ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को सलाह दी है कि अगर अमेरिका, कनाडा पर टैरिफ लगाने का फैसला करता है तो कनाडा को भी तीखा पलटवार करना चाहिए। कुछ प्रीमियर्स ने कनाडा से अमेरिका को होने वाली ऊर्जा की सप्लाई बंद करने की भी सलाह दी है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बुधवार को देश के विभिन्न राज्यों को प्रीमियर्स के साथ बैठक की। इस बैठक में डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने के कदम के जवाब पर चर्चा की गई। ट्रंप के कनाडा पर टैरिफ लगाने के बयान के बाद यह दूसरी ऐसी बैठक थी, जिसमें कनाडा द्वारा अमेरिका के खिलाफ उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की गई। इस बैठक में कनाडा की वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड भी थीं। बैठक के दौरान कई प्रीमियर्स ने अमेरिका के खिलाफ सख्त कदम उठाने की ट्रूडो सरकार को सलाह दी। कनाडा की वित्त मंत्री ने बैठक के बाद बताया कि कुछ राज्यों के प्रीमियर्स ने उन उत्पादों की पहचान करने और उनका निर्यात रोकने की सलाह दी है, जो कनाडा से अमेरिका को निर्यात किए जाते हैं और जो अमेरिका के लिए अहम हैं। कनाडा द्वारा काफी मात्रा में अमेरिका को तेल, नेचुरल गैस और बिजली की सप्लाई की जाती है। कुछ प्रीमियर्स ने अमेरिका की ये ऊर्जा सप्लाई रोकने की सलाह दी।

Popular Articles