Tuesday, August 5, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

ट्रंप के टैरिफ युद्ध के बीच अमेरिका में मंदी की आहट, बेरोजगारी दर बढ़ी

अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति और व्यापार युद्ध का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। अमेरिकी श्रम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, देश में नौकरियों की रफ्तार धीमी हो गई है और बेरोजगारी दर बढ़कर 4.2% तक पहुँच गई है।
• पिछले महीने केवल 73,000 नई नौकरियाँ ही सृजित हुईं, जबकि अनुमान 1.15 लाख का था।
• मई और जून में 2.58 लाख कर्मचारियों की छंटनी हुई।
• बेरोजगारों की संख्या में 2.21 लाख की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

अर्थशास्त्रियों की चेतावनी: मंदी आ चुकी है
बीएमओ कैपिटल मार्केट्स के मुख्य अर्थशास्त्री स्कॉट एंडरसन ने कहा:
“टैरिफ और सख्त आव्रजन नीतियों के बाद से श्रम बाजार में गिरावट का अंदेशा था। अब ये स्थिति वास्तविकता बन चुकी है।”
ग्लासडूर के डेनियल झाओ ने भी कहा:
“मंदी आ नहीं रही, बल्कि आ चुकी है।”
शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे आर्थिक अनिश्चितता और गहराई।

ट्रंप का जवाब: रिपोर्ट खारिज, श्रम विभाग की प्रमुख को हटाया
राष्ट्रपति ट्रंप ने श्रम विभाग की रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि आंकड़े वास्तविकता को नहीं दर्शाते।
उन्होंने श्रम विभाग की निदेशक एरिका मेकएंटरफेर को पद से हटाने के निर्देश दिए। एरिका की नियुक्ति पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में हुई थी।
ट्रंप प्रशासन का मानना है कि टैरिफ से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बल मिलेगा, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इसका सीधा असर अमेरिकी उपभोक्ताओं और श्रमिकों पर पड़ रहा है।

Popular Articles