Friday, February 13, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

टीएमसी ने अभिजीत गंगोपाध्याय के खिलाफ चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत

तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग में तामलुक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। दरअसल, भाजपा उम्मीदवार पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया गया है। टीएमसी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। पार्टी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टीएमसी कानूनी कार्रवाई का भी सहारा लेगी। टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय ने सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करके शिष्टाचार की सारी सीमाएं पार कर दी।”

Popular Articles