जापान का एक निजी चंद्र लैंडर शुक्रवार को लैंडिंग की कोशिश करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टोक्यो स्थित कंपनी आईस्पेस ने लैंडर से संपर्क टूटने के कई घंटे बाद मिशन के फेल होने की घोषणा की। फ्लाइट कंट्रोलर संपर्क स्थापित करने के लिए काफी देर तक मशक्कत करते रहे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।