Wednesday, December 24, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

जर्मन चांसलर के 2024 के अंत तक आ सकते हैं भारत

जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के 2024 के अंत में भारत आने की उम्मीद है। उनके साथ उनके मंत्रिमंडल का एक बड़ा हिस्सा भी अंतर-सरकारी परामर्श के लिए भारत की यात्रा पर आ सकता है। जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन ने सोमवार को यह जानकारी दी। इससे पहले ओलाफ ने पिछले साल भारत का 2 बार दौरा किया था।   जर्मन राजदूत ने आद्रभूमि पर एक लघु फिल्म की स्क्रीनिंग के मौके पर मीडिया से बात की। इस दौरान एकरमैन ने कहा, इस यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंधों का रोडमैप तैयार करने में मदद मिलेगी। जलवायु परिवर्तन पर दोनों देश मिलकर कैसे काम कर सकते हैं के सवाल पर एकरमैन ने कहा, भारत के साथ हम आर्द्रभूमि विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं। जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ने के लिए वे महत्वपूर्ण हैं। हमने 6-7 साल पहले भारत में 25 आर्द्रभूमियों के साथ शुरुआत की थी। अब हम 80 हैं। यह एक शानदार सफलता की कहानी है। हमें इसका हिस्सा बनने पर बहुत गर्व है। चांसलर की भारत यात्रा के बारे में पूछे जाने पर जर्मन राजदूत एकरमैन ने कहा कि हमें नई सरकार की प्रतीक्षा करनी होगी। इस वर्ष की दूसरी छमाही में हम दिल्ली में अंतर-सरकारी परामर्श करेंगे, इसलिए चांसलर और उनके मंत्रिमंडल का एक बड़ा हिस्सा प्रधानमंत्री से मिलने के लिए दिल्ली जाएगा। एक साथ बैठेंगे और आने वाले वर्षों में भारत-जर्मन संबंधों के लिए रोडमैप तैयार करने का प्रयास करेंगे।

 

 

 

Popular Articles