जर्मनी में शुक्रवार शाम को हैंम्बर्ग स्टेशन पर एक सिरफिरे ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में 12 लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने पुष्टि की कि उन्होंने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।
स्थानीय अखबार बिल्ड के मुताबिक, तीन पीड़ितों की हालत गंभीर है, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और छह लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हमले का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं है।
हैम्बर्ग पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि एक व्यक्ति ने स्टेशन पर चाकू से कई लोगों को घायल करने की सूचना दी है और संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है।