राज्यसभा में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी जानकारी
देश में इस वर्ष जनवरी से अब तक छह वाणिज्यिक विमानों में इंजन बंद होने की घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनमें से तीन मामलों में मेडे कॉल भी की गई है। यह जानकारी मंगलवार को नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने राज्यसभा में दी।
मंत्री ने बताया कि इंडिगो और स्पाइसजेट में इंजन बंद होने की दो-दो घटनाएं, जबकि एयर इंडिया और एलायंस एयर में एक-एक घटना सामने आई है।
मेडे कॉल की घटनाएं
आपात स्थिति में पायलट द्वारा कंट्रोल टावर को दिए जाने वाले मेडे कॉल की तीन घटनाएं दर्ज की गईं। ये कॉल एयर इंडिया, इंडिगो, और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों से प्राप्त हुए थे।
मंत्री मोहोल ने कहा कि इन घटनाओं में से एक घटना 12 जून को अहमदाबाद में हुई, जब एक विमान के पायलट ने आपात स्थिति में मेडे कॉल जारी किया था। इस घटना की जांच की जा रही है।
सुरक्षा पर ज़ोर
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी घटनाओं के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा आवश्यक जांच एवं सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं।





