Wednesday, February 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

छेनागाड़ में आपदा के दो माह बाद मिले दो शव, एक की पहचान, दूसरे की तलाश जारी

रुद्रप्रयाग: ऊखीमठ के छेनागाड़ क्षेत्र में दो महीने पहले आई आपदा की पीड़ा अभी भी खत्म नहीं हुई है। मलबे के बीच दबे लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को दो शव बरामद होने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बरामद शवों में से एक की पहचान हो गई है, जबकि दूसरा शव क्षतिग्रस्त होने के कारण अभी अज्ञात है।
जानकारी के अनुसार, छेनागाड़ में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा कार्य किया जा रहा था। कार्य के दौरान मलबे में टीम की नजर दो शवों पर पड़ी। तुरंत इसकी सूचना प्रशासन और राहत टीमों को दी गई। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला।
बरामद शवों में से एक की पहचान 24 वर्षीय कुलदीप सिंह, पुत्र बीरबल सिंह, निवासी ग्राम उछोला भोर के रूप में हुई है। वहीं दूसरे शव का केवल पैर मिलने से उसकी पहचान संभव नहीं हो सकी है। टीम द्वारा पहचान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
प्रशासन का कहना है कि अब भी कई लोग लापता सूची में हैं और उनकी खोजबीन लगातार जारी है। आपदा से प्रभावित परिवारों का दर्द समय के साथ और गहराता जा रहा है, जबकि उम्मीद की डोर अभी भी टूटी नहीं है।

Popular Articles