छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार (20 अगस्त, 2025) को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए भाजपा के तीन नवनिर्वाचित विधायकों — राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव — को मंत्री पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल रमेन डेका ने तीनों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
🔸 अब कैबिनेट में कुल 14 मंत्री हो गए हैं, जो राज्य के गठन (2000) के बाद पहली बार हुआ है। इससे पहले परंपरा के अनुसार केवल 13 सदस्यीय मंत्रिमंडल बनता था।
🔸 बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ ने इस बार हरियाणा मॉडल अपनाया है, जहां 90 सदस्यीय विधानसभा में 14 मंत्री होते हैं। संवैधानिक प्रावधानों के तहत विधानसभा की कुल संख्या का अधिकतम 15% मंत्री बनाए जा सकते हैं।
🔸 नए मंत्रियों में जातीय संतुलन भी साधा गया है — गजेंद्र यादव (ओबीसी), गुरु खुशवंत साहेब (अनुसूचित जाति) और राजेश अग्रवाल (सामान्य वर्ग) से आते हैं।
इस विस्तार से पहले मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल में 11 सदस्य थे। अब यह संख्या बढ़कर 14, यानी राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा मंत्रिमंडल हो गया है।





