Wednesday, February 5, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

चीन बनाएगा थ्री गार्जेस से भी बड़ा बांध

हुबेई प्रांत के यिचांग शहर के पास थ्री गॉर्जेस थ्री बांध के निर्माण के बाद चीन अब पृथ्वी के लिए एक और विनाशकारी संकट खड़ा करने जा रहा है। चीन अब तिब्बत में यारलुंग सांगपो (ब्रह्मपुत्र) नदी पर थ्री गॉर्जेस से बड़ी एक विशाल जल विद्युत परियोजना को मंजूरी देकर पृथ्वी के लिए एक और विनाशकारी कदम उठाने जा रहा है। यह जानकारी नासा की एक रिपोर्ट में दी गई है। थ्री गॉर्जेस बांध के निर्माण और संचालन के कारण पृथ्वी के घूर्णन में बदलाव हुआ है। इसने इस गति को 0.06 माइक्रोसेकंड तक धीमा कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार पृथ्वी की प्रणाली के भीतर द्रव्यमान का पुनर्वितरण पृथ्वी के घूर्णन पर प्रभाव पैदा करेगा। जैसे-जैसे थ्री गॉर्जेस डैम की सीमाओं के भीतर पानी जमा होता है यह अपने द्रव्यमान को पुनर्वितरित करता है।नासा के बेंजामिन फोंग चाओ के अनुसार इसका बहुत ही कम प्रभाव एक दिन में 0.06 माइक्रोसेकंड की देरी से होता है, लेकिन पृथ्वी की घूर्णन गति को बदलने के लिए यह पर्याप्त है। थ्री गॉर्जेस डैम पृथ्वी पर मानव निर्मित सबसे बड़ी संरचनाओं में से एक है। यह इतना विशाल है कि इसे बाहरी अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है।यह यांग्त्जी नदी से 185 मीटर (607 फीट) ऊंचा है और 2 किलोमीटर (1.3 मील) से ज्यादा लंबा है। इसका विशाल आकार 40 अरब घन मीटर पानी को समाहित कर सकता है। पानी की यह विशाल मात्रा पर्यावरणीय प्रभाव डालते हुए पृथ्वी के घूर्णन को बदल रही है। नासा ने चीन में मौजूद अभी तक के सबसे बड़े बांध थ्री गॉर्जेस को बड़ा खतरा बताया है। इस बांध के निर्माण से पृथ्वी के उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव 2-2 सेंटीमीटर खिसक गए हैं।इसके निर्माण से क्षेत्र में भूस्खलन, मिट्टी का धंसना और अचानक बाढ़ की घटनाएं बढ़ी हैं। दुनिया का सबसे बड़ा जलविद्युत बांध होने के कारण थ्री गॉर्जेस 22,500 मेगावाट बिजली पैदा करता है। इस बांध से बिजली शंघाई समेत दो शहरों और नौ अन्य प्रांतों में भेजी जाती है। यह बांध, नेवादा (संयुक्त राज्य अमेरिका) में हूवर बांध से 11 गुना ज्यादा अक्षय ऊर्जा पैदा करता है। इस बांध को बनाने में करीब चार लाख 63 हजार टन स्टील का इस्तेमाल हुआ है। इस बांध से छह से सात छोटे देशों को आराम से रोशन किया जा सकता है।

Popular Articles