Tuesday, February 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चीन और फिलीपींस के तनाव के बीच ब्रुनेई पहुंचा भारतीय नौसेना का युद्धपोत

दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस  बीजिंग के बीच तनातनी के मध्य भारतीय नौसेना का युद्धपोत किल्टन ब्रुनेई पहुंच गया है। मुआरा पहुंचने पर आईएनएस किल्टन का रॉयल ब्रुनेई नौसेना ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यह यात्रा दक्षिण चीन सागर में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती का एक हिस्सा है। इससे दोनों समुद्री राष्ट्रों के बीच मित्रता सहयोग और सामरिक संबंध अधिक मजबूत होंगे। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया, भारतीय नौसेना के युद्धपोत किल्टन की यह यात्रा परस्पर पेशेवर बातचीत, खेल संबंधों, सामाजिक आदानप्रदान सामुदायिक पहुंच पर केंद्रित है। ये पहलू दोनों देशों नौसेनाओं के साझा मूल्यों को प्रदर्शित करते हैं। यह यात्रा भारतीय नौसेना रॉयल ब्रुनेई नौसेना के बीच समुद्र में समुद्री साझेदारी अभ्यास के साथ समाप्त होगी। दोनों नौसेनाएं सामरिक कौशल को आगे बढ़ाएंगी। इससे पारस्परिक श्रेष्ठता सर्वोत्तम प्रथाओं के आदानप्रदान को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम से चीन की चिंता बढ़ गई है।

Popular Articles