Friday, February 13, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चिन्मय कृष्ण प्रभु की जमानत पर नहीं हुई सुनवाई

बांग्लादेश की चिटगांव जेल में बंद चिन्मय कृष्ण प्रभु की जमानत पर बृहस्पतिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। चिन्मय कृष्ण के वकील रवींद्र घोष को जमानत की दलील से रोका गया। वकील ने जमानत के प्रयास किए, लेकिन कट्टरपंथी वकीलों और जज द्वारा उठाए गए अजीब दावों के सामने वे दलील पेश नहीं कर पाए। जानकारी के मुताबिक आज जब इस्कॉन से जुड़े चिन्मय कृष्ण के वकील कोर्ट पहुंचे तो उनसे जज ने कहा, इसके लिए चिटगांव से एक वकील चाहिए। इस पर आश्चर्य जताते हुए, इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण दास ने कहा, यह अजीब बात सामने आई है।बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट के वकील रवींद्र घोष उनका केस लड़ रहे हैं। अभियोजन पक्ष के 40 से 50 वकीलों ने भी चिटगांव से वकील की मांग की। घोष ने कहा, मैं तो चिटगांव बार में प्रैक्टिस नहीं करता, सुप्रीम कोर्ट बार में करता हूं। बार सदस्य हूं। तो फिर पूरे देश में यह हो सकता है। अब अगर कानून का उल्लंघन होता है, तो मैं क्या कर सकता हूं! सब सुनने के बाद जज ने इस मामले को फिर से पेंडिंग कर दिया।इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण दास ने कोर्ट द्वारा चिन्मय कृष्ण की जमानत फिर से लंबित करने पर अदालत से स्थानीय वकील की मांग की है, जबकि वहां पर वकीलों ने किसी भी स्थानीय वकील को चिन्मय कृष्ण प्रभु का केस नहीं लड़ने की चेतावनी दी हुई है। ऐसे में चिन्यम कृष्ण प्रभु को वकील मिलना मुश्किल है। दास ने कहा, युनूस सरकार चिन्यम कृष्ण प्रभु को सरकार वकील मुहैया कराए।

सुनवाई आगे बढ़ाने के लिए एक और याचिका दायर : बांग्लादेश में राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए गए हिंदू महंत चिन्मय कृष्ण दास के वकील ने बृहस्पतिवार को उनकी जमानत पर सुनवाई को आगे बढ़ाने के लिए एक नई याचिका दायर की है। बता दें कि चटगांव की अदालत ने एक दिन पहले इसी तरह की याचिका को खारिज कर दिया था।

Popular Articles