Thursday, March 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चार दिवसीय भारत दौरे पर फिजी के प्रधानमंत्री राबुका

फिजी गणराज्य के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका रविवार को अपनी पत्नी सुलुवेती राबुका के साथ चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। नई दिल्ली स्थित हवाई अड्डे पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने उनका स्वागत किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर स्वागत संदेश जारी करते हुए कहा कि राबुका की यह यात्रा भारत और फिजी के बीच विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को और गहरा करेगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री राबुका 24 से 27 अगस्त तक भारत प्रवास पर रहेंगे।

कार्यक्रम के तहत 25 अगस्त को राबुका राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी द्विपक्षीय बैठक होगी, जिसके दौरान कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर और आदान-प्रदान किए जाएंगे। प्रधानमंत्री राबुका राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे।

Popular Articles