Friday, September 20, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

घंटे भर की बारिश से दून में बने बाढ़ से हालात

विदा हो रहा मानसून राजधानी में कहर बरपा रहा है। देहरादून में मंगलवार को हुई बारिश से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए। चंद्रबनी में स्कूल से लौट रहीं दो किशोरियां पानी के तेज बहाव में बह गई। हालांकि उन्हें समय रहते बचा लिया गया। शहर में कई जगह जलभराव की समस्या देखने को मिली। आलम यह रहा कि घंटे भर में 33 एमएम से अधिक बारिश हुई, जो सामान्या बारिश से 20 फीसदी अधिक है। सबसे ज्यादाबारिश विकासनगर में 59 एमएम हुई। जबकि देहरादून शहर में 39 5, मोहकमपुर में 33.1, करनपुर में 19.5 एमएम बारिश हुई। घंटाघर, दर्शनलाल चौक, तहसील चौक, प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक, हरिद्वार बाइपास, अजबपुर फ्लाईओवर के पास जबरदस्त पानी सड़क पर नजर आया। हालांकि बरसात रुकने के कुछ देर बाद पानी निकल गया। जब तक सड़क पर पानी रहा, इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। दोपहर शुरू हुई झमाझम बरसात करीब एक घंटा तक चली। इससे शहर में जगह-जगह सड़कों पर पानी नजर आया। प्रिंस चौक पर जाम की स्थिति बनी रही।नगर निगम के कंट्रोल रूम पर भी शहर की अलग-अलग तीन जगहों से शिकायतें पहुंची। इस दौरान वार्ड-83 केदारपुरम, लोअर नेहरू ग्राम के गणेश एन्क्लेव और डस्टर स्कूल के पीछे चंद्रबनी में सड़क पर जलभराव हो गया। तीनों जगहों पर नगर निगम की टीमों को पंप लेकर भेजा गया। शाम तक तीनों जगहों की समस्याओं का समाधान हो गया।

Popular Articles