बनभूलपुरा पुलिस की चेकिंग में पकड़ा गया आरोपी, तस्करी में इस्तेमाल पल्सर भी बराम
हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गौला बाईपास रोड पर यात्री विश्रामगृह के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से हजारों रुपए की अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पल्सर बाइक भी कब्जे में ले ली।
पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान गौला बाईपास रोड पर पुलिस टीम को एक युवक संदिग्ध हालत में नजर आया। रोककर तलाशी लेने पर उसके पास से 369 ग्राम चरस बरामद हुई।
आरोपी की पहचान विक्रम सिंह बर्गली पुत्र रणजीत सिंह बर्गली, निवासी ग्राम गलनी, थाना खन्स्यू, नैनीताल के रूप में हुई है। वह वर्तमान में गिरजा बिहार, कमलुवागांजा क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने चरस तस्करी में प्रयुक्त पल्सर बाइक संख्या यू के04—एन-8763 भी बरामद की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है
चेकिंग में लगी थी पुलिस टीम कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, कांस्टेबल सुच्चा सिंह और कांस्टेबल शिवम कुमार शामिल रहे। पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की।




