नई दिल्ली/वॉशिंगटन। इजरायल और गाजा के बीच जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शांति योजना पेश की है। ट्रंप का कहना है कि उनकी इस पहल से दोनों पक्षों के बीच जंग रुक सकेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से गाजा संघर्ष को खत्म करने के लिए एक व्यापक योजना की घोषणा का स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि सभी संबंधित पक्ष राष्ट्रपति ट्रंप की इस पहल के पीछे एकजुट होंगे और जंग को समाप्त करने तथा शांति सुनिश्चित करने के इस प्रयास का समर्थन करेंगे।”
हमास को चेतावनी
व्हाइट हाउस में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ ट्रंप ने बताया कि गाजा शांति योजना पर 20 सूत्री प्रस्ताव को लेकर इजरायल पहले ही सहमत हो चुका है। उन्होंने हमास को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस समझौते को अस्वीकार किया गया तो अमेरिका, इजरायल को हमास को समाप्त करने में पूरा समर्थन देगा।
ट्रंप ने कहा, “हमास के खतरे को खत्म करने के लिए इजरायल को मेरा पूरा समर्थन है। हालांकि, मुझे उम्मीद है कि हम शांति के लिए एक समझौते तक पहुंचेंगे। अगर हमास इस प्रस्ताव को ठुकराता है, तो वह अकेला पड़ जाएगा। बाकी सभी पक्ष





