Wednesday, July 2, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

गांधीनगर से कांग्रेस ने सोनल पटेल पर खेला दांव

गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट आजकल काफी चर्चाओं में बनी हुई है। दरअसल, यहां से भाजपा की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनावी मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस ने अपनी नेता सोनल पटेल पर दांव लगाया है। अब पटेल ने सत्तारूढ़ पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने साफ कह दिया कि वह भाजपा के वरिष्ठ नेता के खिलाफ आगामी चुनाव लड़ने में बिल्कुल भी हिचक नहीं रही हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव और मुंबई एवं पश्चिमी महाराष्ट्र में पार्टी की सह प्रभारी 62 वर्षीय सोनल पटेल ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में नाकाम रही है, इसलिए सत्ता विरोधी लहर है। उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी पर अपने निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकाने का भी आरोप लगाया और चुनाव लड़ने में समान अवसर की मांग की। टेल ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने पार्टी से टिकट नहीं मांगा था क्योंकि मैं महाराष्ट्र में कांग्रेस के मामलों में व्यस्त थी, जहां मैं मुंबई और पश्चिमी महाराष्ट्र की सह-प्रभारी हूं। लेकिन पार्टी ने मुझे गांधीनगर से मैदान में उतारा और मैंने इसे स्वीकार कर लिया।’

Popular Articles