Wednesday, April 30, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले; सीएम ने किए दर्शन

चारधाम यात्रा का आज श्रीगणेश हो गया है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। पीएम मोदी के नाम से धाम में पहली पूजा की गई। वहीं सीएम धामी ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा धाम हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज उठा। उधर यमुनोत्री धाम जाने के लिए भक्तों का रेला निकलने लगा है।

चारधाम यात्रा को लेकर यात्रियों का उत्साह अपने चरम पर है। यात्रा के पहले दिन प्रवेश द्वार हरिद्वार से यात्रियों के जत्था रवाना किया गया। पर्यटन सलाहकार राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि के साथ साधु संतों की अगुवाही में मुंबई के तीर्थ यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देशवासियों को चारधाम यात्रा की बधाई दी। कहा की सुगम यात्रा के लिए सभी प्रकार की तैयारी हो चुकी है। वहीं संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए भी लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

यमुनोत्री धाम के कपाट भी विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। धाम में कपाटोद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर यहां विशेष पूजा अर्चना की। पीएम मोदी के नाम से पहली पूजा की गई।

विश्वा प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं दर्शन के लिए खोल दिए गए। अब निरंतर छह माह तक गंगोत्री धाम माँ गंगा के दर्शन करेंगे। बुधवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट के अभिजीत मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। कपाटोद्धघाटन मौके पर समूचा गंगोत्री धाम माँ गंगे के जयकारो से गूंज उठा। कपाटोद्धघाटन मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर माँ गंगा के दर्शन किए।

दो मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। मंदिर को सजाने का काम शुरू कर दिया गया है।

गंगोत्री धाम के कपाट कुछ ही देर में खुलेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर्षिल हेलीपैड पहुंच गए हैं। जहां कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता द्वारा उनका स्वागत किया गया।

यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में हजारों श्रद्धालुओं को पुलिस ने पुल के पास रोक दिया, जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालुओं में नाराजगी जताई। हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि एक हजार करीब श्रद्धालुओं को सुबह यमुनोत्री की ओर भेज दिया गया है। शेष को सुरक्षा के लिहाज से रोका हुआ है। विभिन्न राज्यों से आए हुए श्रद्धालुओं का कहना है कि वह सुबह पांच बजे से छोटे-छोटे बच्चों को लेकर जानकीचट्टी में है।

इस साल पहले से ही प्लान ए, बी और सी के आधार पर यातायात प्रबंधन किया जाएगा। इसके तहत विभिन्न मार्गों पर भीड़ और अत्यधिक भीड़ होने पर वैकल्पिक मार्गों को चिह्नित किया गया है। इन पर अधिकारियों और कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है।

यमुनोत्री धाम रवाना होने से पहले मां यमुना की डोली अपने भाई सोमेश्वर महाराज मंदिर परिसर में पहुंची। जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम की ओर बढ़ते हुए मां यमुना के जयकारों के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु मौजद हैं।

Popular Articles