Monday, February 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कॉलेजियम के सामने जस्टिस शेखर यादव की पेशी आज

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यक्रम में अपनी टिप्पणी को लेकर विवादों में आए इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर कुमार यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के सामने पेश होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने 10 दिसंबर को उनके बयान को लेकर समाचार पत्रों की खबरों पर संज्ञान लिया था और हाईकोर्ट से इस संबंध में पूरा ब्योरा तलब किया था।सूत्रों ने बताया कि स्थापित प्रथाओं के अनुसार, अगर किसी न्यायाधीश के खिलाफ किसी विवादास्पद मुद्दे पर शीर्ष अदालत की ओर से संबंधित हाईकोर्ट से रिपोर्ट मांगी जाती है, तो उसे सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के सामने अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाता है। जस्टिस यादव को भी स्थापित प्रथाओं के अनुसार कॉलेजियम के सामने उपस्थित होने और अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है।गौरतलब है कि 8 दिसंबर को विहिप के कार्यक्रम में जस्टिस यादव ने कहा था कि समान नागरिक संहिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सौहार्द, समानता और धर्मनिरपेक्षता को बढ़ावा देना है। उन्होंने एक धर्म विशेष को लेकर भी कुछ टिप्पणियां की थी, जिसको लेकर विवाद पैदा हो गया था। उनको हटाने की मांग को लेकर शीर्ष अदालत में एक जनहित याचिका भी दायर की गई है। सांसदों ने उनके खिलाफ महाभियोग लाने की प्रक्रिया शुरू की है।

Popular Articles