Saturday, December 20, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

केरल में बेगिंग और कर्नाटक में ठगिंग

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद स्मृति ईरानी ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने केरल में कांग्रेस के रुख की आलोचना करते हुए निशाना साधा। ईरानी ने कांग्रेस पर उसके इंडिया ब्लॉक सहयोगी भाकपा द्वारा चुनौती दिए जाने पर हमला किया। वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, जबकी कम्युनिस्ट पार्टी ने अपनी महासचिव एनी राजा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा ने केरल के अपने प्रमुख के सुरेंद्रन पर दांव खेला है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कर्नाटक में भाजपा की चुनावी रैली के बीच व्यापारियों के साथ बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘विपक्ष का यह हाल है कि वायनाड में झगड़ा चल रहा है। वामपंथी दल कह रहे हैं कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश जाकर चुनाव क्यों नहीं लड़ते। लेकिन जब वही वामपंथी इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए दिल्ली जाते हैं, तो वे राहुल गांधी को गले लगाते हैं।

Popular Articles