Wednesday, February 5, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

किसानों को रोकने पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा

अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे किसानों को रोके जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने कहा कि उनपर आंसू गैस के गोले दागना और उनको निंदनीय है। किसान सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखने और अपनी पीड़ा को व्यक्त करने के लिए दिल्ली आना चाहते हैं। उनपर आंसू गैस के गोले दागना और उन्हें तरह-तरह से रोकने का प्रयास करना निंदनीय है। सरकार को उनकी मांगों और समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि किसान सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखने और अपनी पीड़ा को व्यक्त करने के लिए दिल्ली आना चाहते हैं। उन पर आंसू गैस के गोले दागना और उन्हें तरह-तरह से रोकने का प्रयास करना निंदनीय है। सरकार को उनकी मांगों और समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए।

उन्होंने लिखा कि अन्नदाताओं की तकलीफ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज देश में हर घंटे एक किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। मोदी सरकार की घोर असंवेदनशीलता के कारण पहले किसान आंदोलन में 700 से अधिक किसानों की शहादत को भी देश नहीं भूला है। हम किसानों की पीड़ा को समझते हैं और उनकी मांगों का समर्थन करते हैं। एमएसपी की कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन आयोग की सिफ़ारिशों के अनुसार खेती की व्यापक लागत का 1.5 गुना एमएसपी, कर्ज माफी समेत तमाम मांगों पर सरकार को तुरंत अमल करना चाहिए। अंत में उन्होंने लिखा कि जब अन्नदाता खुशहाल होंगे तभी देश खुशहाल होगा।

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर बैठे किसान आज दिल्ली की तरफ कूच कर रहे थे। दोपहर एक बजे 101 मरजीवड़ों का जत्था दिल्ली के लिए आगे बढ़ा। किसानों ने बैरिकेडिंग और कंटीले तार हटा दिए लेकिन हरियाणा पुलिस ने बॉर्डर पार नहीं करने दिया। कुछ किसान लोहे के जंगले पर चढ़े तो उन पर स्प्रे किया गया जिससे आंखों में जलन हो रही है। किसानों के अनुसार, स्प्रे मिर्ची वाला था।

Popular Articles