Sunday, September 8, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने पर भड़के महासचिव जयराम रमेश

कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि भाजपा ने प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई की है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई सर्जिकल स्ट्राइक जैसी रही। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले हुई ऐसी कार्रवाई दिखाती है कि कांग्रेस को जानबूझकर आर्थिक रूप से पंगु बनाया गया है। उन्होंने डरावना माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि टैक्स टेरर यानी कर आतंक के कारण पार्टी की आर्थिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की साजिश की गई है। रमेश ने भाजपा पर हमला भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मुंबई में है। शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा और नतीजतन आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण पार्टी को अपनी पदयात्रा तय समय से पहले खत्म करनी पड़ी है।

Popular Articles