Wednesday, February 5, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

कांग्रेस का मुख्यालय अब 9ए-कोटला रोड होगा

कांग्रेस मुख्यालय का नया पता 9ए कोटला रोड होगा। 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय अगले दो से तीन हफ्ते में नए जगह शिफ्ट हो जाएगा। नए भवन का नाम इंदिरा भवन रखा गया है। कांग्रेस मुख्यालय भूमिगत समेत सात मंजिला है। यह पार्टी के अलावा अनुषांगिक संगठनों का भी मुख्यालय होगा। अभी 24 अकबर रोड पर मुख्यालय, सेवादल इसी रोड पर 24 नंबर बंगले और रायसीना रोड पर युवा कांग्रेस और भारतीय छात्र संघ का कार्यालय है।नए भवन में एक संग्रहालय होगा जो भारतीय वास्तुकला का अनूठा नमूना होगा। इसमें पार्टी के इतिहास से वर्तमान तक के सफर को दिखाया गया है। इसमें सुरक्षा को काफी महत्व दिया गया है। अभी 24 अकबर रोड पर मुख्यालय, सेवादल इसी रोड पर 24 नंबर बंगले और रायसीना रोड पर युवा कांग्रेस और भारतीय छात्र संघ का कार्यालय है।कांग्रेस के राजनीतिक दल बनने का सफर 28 दिसंबर 1885 में शुरू हुआ। तब से लेकर अब तक पार्टी के कई मुख्यालय बदले हैं। सबसे पहले इलाहाबाद में 1931 में आनंद भवन को मुख्यालय बनाया गया, जिसे आजादी के बाद दिल्ली में 7 जंतर मंतर रोड पर शिफ्ट किया। 1971 में पार्टी का कार्यालय पांच राजेंद्र प्रसाद रोड पर शिफ्ट हुआ। 1977 में इमरजेंसी के बाद इंदिरा कांग्रेस ने जनवरी 1978 में पार्टी का नया मुख्यालय बनाया। इस बार पार्टी का नया पता था 24 अकबर रोड था। उस समय से अब तक यहां कांग्रेस का मुख्यालय रहा।

 

Popular Articles