Thursday, March 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कल से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, भराड़ीसैण पहुंचे सीएम धामी

गैरसैंण। विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैण में शुरू होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को यहां पहुंचे, जहां हेलीपैड पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

मानसून सत्र 22 अगस्त तक चलेगा। इस बीच, मौसम विभाग ने 22 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के चलते सड़क मार्ग से गैरसैंण पहुंचना सरकार और प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

विधानसभा सचिवालय की ओर से सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी रविवार से गैरसैंण के लिए रवाना हो चुके हैं। एक टीम पहले ही भराड़ीसैण पहुंच चुकी है, जबकि दूसरी टीम रविवार को रवाना हुई।

Popular Articles