Wednesday, February 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कर्नाटक में सरकार ने हुक्का पर लगाया प्रतिबंध

कर्नाटक सरकार ने पूरे राज्य में हुक्का पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने सार्वजनिक स्वास्थ्य और युवाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैश्विक व्यस्क तंबाकू सर्वे 2016-17 का डाटा जारी किया था। इसी के आधार पर कर्नाटक सरकार ने हुक्का पर बैन लगाने का फैसला किया है। सर्वे में बताया गया कि कर्नाटक के 22 प्रतिशत युवा तंबाकू का सेवन करते हैं, जिनमें 8.8 प्रतिशत नशे के आदी हैं। डब्लूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार, 23.9 प्रतिशत युवा सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू के धुएं के संपर्क में आ रहे हैं।

युवाओं पर तंबाकू के हानिकारक स्वास्थ्य प्रभावों को ध्यान में रखते हुए, कर्नाटक सरकार हुक्का बार पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है|

Popular Articles