Monday, February 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कमला हैरिस ने ट्रंप को दी बहस की खुली चुनौती

अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में रिपब्लिकन की ओर से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट्स की तरफ से कमला हैरिस मैदान में हैं। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब भारतवंशी उपराष्ट्रपति हैरिस ने पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को बहस करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा,  ‘आप जो कुछ भी कहना चाहते हैं मेरे मुंह पर कहिए।’ 59 साल की कमला हैरिस ने मंगलवार को जॉर्जिया के अटलांटा शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके मैदान में उतरने के बाद राष्ट्रपति चुनाव की हवाओं का रुख बदल गया है। बता दें, राष्ट्रपति जो बाइडन के चुनावी दौड़ से पीछे हटने के फैसले के बाद हैरिस ने 20 जुलाई को आधिकारिक तौर पर अपनी उम्मीदवारी का एलान किया था।  भारतवंशी नेता ने कहा, ‘इस चुनावी दौड़ की हवा बदल रही है। ऐसे संकेत मिले हैं कि इसे डोनाल्ड ट्रंप भी महसूस कर पा रहे हैं। अगर आपने गौर किया हो तो पिछले हफ्ते आपने देखा होगा कि उन्होंने सितंबर में होने वाली बहस से बाहर रहने का फैसला लिया है, जबकि वह पहले इस पर सहमत हुए थे।’ हैरिस की टीम की माने तो अटलांटा में हुई उनकी रैली में लगभग 10 हजार लोगों ने भाग लिया। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने कहा कि व्हाइट हाउस का रास्ता इस राज्य से होकर गुजरता है और आप सभी ने साल 2020 में हमारी जीतने में मदद की और हम इसे 2024 में फिर से जीतने जा रहे हैं। हां, हम जीतेंगे।

Popular Articles